डलमऊ रायबरेली- संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को डलमऊ स्थित अंबेडकर पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल डलमऊ के अध्यक्ष रामगोपाल वैश्य के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा, युवा अध्यक्ष आशीष जायसवाल, युवा उपाध्यक्ष बाबी पंडित, पूर्व ब्लाक प्रमुख सियाराम पाल, इंद्र प्रसाद सोनकर, अंकित दीक्षित, ओम प्रकाश मौर्य, सुनील गुप्ता (एडवोकेट एवं सलाहकार), मनोज गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने अंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब के आदर्शों को याद किया।वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।