गाजीपुर। दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला तथा मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया।read more:https://pahaltoday.com/after-hearing-the-arguments-of-advocate-girish-srivastava-and-examining-the-file-sufficient-grounds-for-bail-were-found/
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने व्यापारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। करों के माध्यम से व्यापारी विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में उद्योग स्थापित करने वाले सभी उद्यमी निरंतर प्रगति करें और छोटे व्यापारियों को भी आगे बढ़ने का अवसर दें। प्रशासन व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।उन्होंने दानवीर भामाशाह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने महाराणा प्रताप के संघर्ष के समय अपनी पूरी संपत्ति राष्ट्रहित में समर्पित कर दी थी। उनके वित्तीय सहयोग से महाराणा प्रताप ने अपनी सेना को संगठित रखा और मुगलों के विरुद्ध संघर्ष जारी रखा। भामाशाह का त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम के दौरान औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने तथा जनपद में पूंजी निवेश करने वाले उद्यमियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त राज्य कर ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए भामाशाह के जीवन और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में जीएम डीआईसी, विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी, उद्यमी, व्यापारी तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।