“सेवा मेरा योगदान” के अंतर्गत फार्मेसी संस्थान में हुआ पौधरोपण

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के फार्मेसी संस्थान परिसर में मंगलवार को “सेवा के 25 वर्ष–सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के अंतर्गत ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया गया। इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम में बी.फार्मा एवं डी.फार्मा के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अभियान के तहत फार्मेसी संस्थान परिसर में व्यापक स्तर पर सफाई की गई, नए पौधे रोपे गए तथा पूर्व में लगे वृक्षों की टहनियों की छंटाई (प्रूनिंग) का कार्य संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने परिसर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाई।कार्यक्रम के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आर. के. सिंह ने अपने संदेश में कहा, “सेवा और स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारे जीवन की सहज कार्यशैली होनी चाहिए।

read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/युवा पीढ़ी जब समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझती है, तभी एक सशक्त और स्वच्छ भारत का निर्माण संभव है।”फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ. नृपेंद्र सिंह ने कहा, फार्मेसी का क्षेत्र मूलतः जन-सेवा से जुड़ा है। इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती है।कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा, “परिसर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों का सहयोग सराहनीय रहा। हमारा प्रयास रहेगा कि इस प्रकार की सेवा गतिविधियां निरंतर आयोजित होती रहें।इस अवसर पर विश्वविद्यालय स्तर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो. राजकुमार, डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह सहित संस्थान के सभी शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने अपने दैनिक जीवन में सेवा भावना और स्वच्छता को निरंतर बनाए रखने का दृढ़ संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *