जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर और सी-डैक, नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय में “मानवरहित विमान प्रणाली, सेंसर और उनके उपयोग” विषय पर पांच दिवसीय ‘स्वयान’ बूटकैंप का आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस बूटकैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को ड्रोन तकनीक जैसी उभरती तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान मिल रहा है, जिससे उनमें तकनीकी कौशल, नवाचार और अनुसंधान के प्रति गहरी रुचि विकसित हो रही है।बूटकैंप के दूसरे दिन तकनीकी सत्रों में छात्रों को ड्रोन के महत्वपूर्ण घटकों और विभिन्न आईसी की विस्तृत जानकारी दी गई। सी-डैक, नोएडा की प्रोजेक्ट इंजीनियर किरण वालिया ने कहा कि ड्रोन का ‘ब्रेन’ उसका फ्लाइट कंट्रोलर होता है और किसी भी घटक को संचालित करने से पूर्व उसकी डेटा शीट अथवा स्पेसिफिकेशन्स को पढ़कर आगे बढ़ना चाहिए। इसके बाद उन्होंने ‘मिशन प्लानर’ के माध्यम से ड्रोन कैलिब्रेशन का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteइसके पश्चात सी-डैक, नोएडा की प्रोजेक्ट इंजीनियर ईशा गुप्ता ने ‘पीआईडी कंट्रोलर’ से छात्रों का परिचय कराया। उन्होंने बताया कि पीआईडी कंट्रोलर ड्रोन को संतुलित रखकर उसकी उड़ान को नियंत्रित और स्थिर बनाए रखने का कार्य करता है। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की कम्युनिकेशन लैब में छात्रों के लिए विशेष व्यावहारिक सत्र आयोजित हुआ। इस दौरान छात्रों ने अत्यधिक उत्साह के साथ ड्रोन के विभिन्न कंपोनेंट्स को आपस में असेंबल करना सीखा और पूरी प्रक्रिया का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, शैलेश प्रजापति, सुधीर सिंह, डॉ. रीतेश बरनवाल, डॉ. अजय मौर्य, डॉ. ज्योति पी सिंह, डॉ. पारुल त्रिवेदी, पूनम सोनकर, प्रीति शर्मा, विशाल यादव, तुषार श्रीवास्तव, जया शुक्ला, सौरभ वी. कुमार, प्रेम चंद आदि शिक्षकगण विशेष रूप से मौजूद रहे, जिससे छात्रों का उत्साहवर्धन हुआ।