श्री विदुर गुरू गृह इण्टर कालेज में किया गया पौधरोपण

गंज । शासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र को बढ़ाने के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत श्री विदुर गुरू गृह इण्टर कालेज दारानगर विदुरकुटी में उपस्थित छात्र छात्राओं एवं स्टाफ द्वारा आम अमरूद सागौन बांस पीपल यूकेलिप्टस के पौधो का रोपण किया गया ।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/ इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानाचार्य कैलाश चंद ने कहा कि बढते पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है परन्तु यह उपाय तभी प्रभावी और सफल होगा जब हम लगाये गये पौधों का संरक्षण भी करे जब तक हम लगाये गयें पौधों की आवश्यक देखभाल नहीं करेंगे तव तक इन  अभियानों का कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा । कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार ओमप्रकाश दिनकर सिंह अरुण त्यागी अखिलेश चन्द्र शर्मा रवि प्रकाश आर्य अनिल कुमार सुशील चौधरी जसवीर सिंह राहुल कुमार सुमित कुमार अरविंद कुमार अंशुल कुमार संजय सक्सेना बबीता सिंघल मेघना शर्मा प्रेरणा शर्मा दीना रानी सुषमा खन्ना शिव नंदन यादव आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *