विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया पौधारोपण

गंज । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री विदुर गुरु गृह इण्टर कालेज दारानगर विदुर कुटी में शासन के एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत कालेज के प्रधानाचार्य कैलाशचंद शिक्षक शिक्षिकाओं व छात्र छात्राओं रवि कश्यप रोहित कुमार वंश कुमार सोनू कुमार जितेन्द्र कुमार रेहान शैहरियान जैद दिव्या नंदिता अनन्या द्वारा कालेज प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया।  छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि आज के दिन केवल पेड़ लगा देना ही काफी नहीं है उसकी देखभाल उसकी वृद्धि का भी ध्यान रखना आवश्यक है तभी हमारा पेड़ लगाना सार्थक होगा ।read more:https://pahaltoday.com/us-iran-ceasefire-a-positive-step/बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए हम स्वयं तो एक पेड़ अवश्य लगाये ही और को भी एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करे । इस अवसर पर दिनकर सिंह ओमप्रकाश अखिलेश चन्द्र शर्मा अनिल कुमार रवि प्रकाश आर्य संजय सक्सेना देवेन्द्र कुमार जसवीर सिंह सुशील कुमार राहुल कुमार सुमित कुमार अरविन्द कुमार अंशुल कुमार शिव नंदन यादव,बबीता सिंघल मेघना शर्मा प्रेरणा शर्मा दीना रानी सुषमा खन्ना आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *