एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत कई स्थानों पर पौधे रोपित किए

नगीना । विश्व पर्यावरण दिवस एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्म दिवस पर शुक्रवार को “एक पेड़ मां के नाम”  अभियान के तहत नगर की प्रमुख समाज सेवी संस्था दिव्य सेवा संस्थान के स्वयंसेवकों ने पेट्रोलियम विश्वविद्यालय देहरादून के विद्यार्थियों व पर्यावरण प्रेमियों के साथ मिलकर  पौधे रोपित किए।   वहीं कृषि विज्ञान केंद्र, नगीना   द्वारा खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत कृषकों का  प्रशिक्षण  एव विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को समाज सेवी संस्था दिव्य सेवा संस्थान के सेवादारों ने पर्यावरण संतुलन और पौधारोपण के लिए समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से थाना नगीना में कोतवाल अवनीत मान की उपस्थिति में पौधा रोपित करके अपने पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। और हरेवली रोड़, धामपुर रोड, मोक्षधाम घाट,मां दुर्गा मंदिर रामलीला बाग सहित अनेक स्थानों पर फलदार ,छायादार व औषधीय पौधे रोपित किए। और सभी से अधिक से अधिक पौधे रोपित करके उनका पालन- पोषण करने की अपील की। ताकि भविष्य में पर्यावरण संतुलन बना रहे। और ग्लोबल वार्मिंग से हमारी भावी पीढ़ी सुरक्षित रह सके। read  more:https://pahaltoday.com/the-ceasefire-will-have-global-implications-for-energy-the-economy-and-diplomacy-which-will-be-a-relief-for-the-general-public/इस अवसर पर दिव्य सेवा संस्थान के प्रबंधक संजय शर्मा के साथ राजकुमार बिश्नोई, शिवम अग्रवाल, मनोज आढ़ती व पेट्रोलियम विश्वविद्यालय देहरादून से इंटर्नशिप के बच्चों में ग्रुप लीड मेहुल सेठी,ध्रुव,देव,लक्ष्य, नैना मित्तल, आदि रहे।वहीं कृषि विज्ञान केंद्र, नगीना   द्वारा खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत कृषकों का  प्रशिक्षण  एव विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण  कार्यक्रम के आयोजन पर  उपस्थित  कृषकों को विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी जिसमें पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने के लिए पेड़-पौधों का प्रकृति संरक्षण में महत। हरी खाद या नवरत्न हरी खाद का प्रयोग एवं महत्व। खेती में प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती में प्रयोग होने वाले अवयवों को शामिल करना।अपने घर पर ही प्राकृतिक जैविक रासायन एवं जैव  खादों का निर्माण करे फसलों  की पोषक तत्वों की मांग के अनुरूप ही  पोषक तत्व प्रबंधन।
 उक्त कार्यक्रम मे कृषि विज्ञान केंद्र, नगीना प्रभारी अधिकारी डा. के.के.सिंह, डा. प्रतिमा गुप्ता एवं डा. पिन्टू कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *