खटारा बसों में सफर यात्रियों पर पड़ रहा भारी

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज से मिर्जापुर के बीच संचालित रोडवेज बसों की खराब हालत यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। मंगलवार को मिर्जापुर डिपो की बस से सफर कर रहे यात्री प्रशांत दुबे समेत कई यात्रियों को खराब सीट और सस्पेंशन के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। यात्रियों का कहना था कि बस का सस्पेंशन इतना खराब था कि सफर के दौरान झटकों से कमर में दर्द होने लगा।यात्रियों ने बसों के नियमित रखरखाव और मेंटीनेंस पर सवाल उठाते हुए कहा कि रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवहन विभाग की है।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/ इसके बावजूद जर्जर बसों को मार्ग पर संचालित किया जाना समझ से परे है। यात्रियों के बीच यह भी चर्चा रही कि बसों के रखरखाव के लिए हर वर्ष धनराशि खर्च की जाती है, इसके बावजूद बसों की हालत में सुधार क्यों नहीं हो रहा है। यात्रियों ने मांग की कि राबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मार्ग पर चलने वाली बसों की नियमित जांच कराकर खराब सीट, सस्पेंशन और अन्य तकनीकी खामियों को दूर कराया जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर मिल सके। इस संबंध में मिर्जापुर के एआरएम से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *