बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र सुनील कुमार

म्योरपुर। विकास खंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत रासपहरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र सुनील कुमार वर्ष 2007 से बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार, अनुशासन और स्वच्छता की आदत विकसित करने पर भी उनका विशेष जोर रहता है।विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए शिक्षकों ने गांव-गांव जाकर अभिभावकों को जागरूक किया। शिक्षामित्र सुनील कुमार के प्रयासों से विद्यालय के बच्चे पढ़ाई के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वह बच्चों की पढ़ाई को लेकर लगातार मेहनत करते हैं और किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतते। ग्रामीणों के अनुसार कुछ वर्ष पूर्व सुनील कुमार ने क्षेत्र के बच्चों को कई वर्षों तक निःशुल्क ट्यूशन पढ़ाकर भी शिक्षा की अलख जगाई। बाद में अन्य कारणों से ट्यूशन बंद करना पड़ा। उनके शिक्षा के प्रति समर्पण की क्षेत्र में सराहना हो रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य (प्रशासक) अशोक मौर्या, पूर्व प्रधान रामदयाल, कमलेश मिश्रा, राकेश अग्रहरि, भाजपा नेता अरुण सोनी, धर्मेंद्र शर्मा, दारा सिंह और कृपाशंकर पनिका समेत ग्रामीणों ने उनके प्रयासों की सराहना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *