विधि छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध एवं कानून विषय पर दिया गया प्रशिक्षण

ललितपुर -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर द्वारा संचालित समर इंटर्नशिप कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत आज दिनांक 23 जून 2026 को प्रात 10 बजे सभागार कक्ष जनपद न्यायालय में विधि छात्र-छात्राओं हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून, साइबर अपराधों की प्रकृति, उनसे बचाव के उपायों तथा वर्तमान कानूनी प्रावधानों के संबंध में व्यावहारिक एवं उपयोगी जानकारी प्रदान करना है।read more:https://pahaltoday.com/a-unique-initiative-by-the-teachers-of-pm-shri-samvilian-vidyalaya-to-show-family-like-affection-towards-the-students/ देवप्रिय सारस्वत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा अपराधों की बढ़ती प्रवृत्तियों, उनके सामाजिक प्रभाव, अपराधों की रोकथाम तथा विभिन्न विधिक प्रावधानों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून की जानकारी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा विधिक जागरूकता के प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।इस संबंध में अपराध शाखा के निरीक्षक  जनार्दन यादव के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित होकर विधि छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल सुरक्षा, साइबर कानून एवं अपराध नियंत्रण के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्रदान की गयी।  वैभव कुमार चीफ (एल.ए.डी.सी.) ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया। साथ ही व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाते, ओटीपी एवं पासवर्ड किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने की सलाह दी।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर द्वारा संचालित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से विधि विद्यार्थियों को कानून के व्यावहारिक पक्षों को समझने तथा समाज में विधिक जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *