एशियन योगा चैंपियनशिप में खुशी मित्तल का जलवा

ललितपुर/नोएडा। बजाज एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमित मित्तल की पुत्री एवं लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा की छात्रा खुशी मित्तल ने नई दिल्ली में 21 एवं 22 जून को आयोजित एशियन योगा टीम चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर नोएडा, बजाज एनर्जी और देश का नाम रोशन किया है। एशियन सिख गेम्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खुशी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर प्रतियोगिता के सर्वोच्च सम्मान चैंपियन ऑफ द चैंपियंस खिताब पर कब्जा जमाया।खुशी मित्तल ने प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए आर्टिस्टिक सोलो एवं आर्टिस्टिक पेयर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि पारंपरिक आसन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर अपनी बहुमुखी योग प्रतिभा का परिचय दिया। विभिन्न देशों के प्रतिभागियों के बीच उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए निर्णायकों ने उन्हें प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में चैंपियन ऑफ द चैंपियंस सम्मान से नवाजा।
अपनी इस उपलब्धि का श्रेय खुशी ने अपनी कोच राखी सरकार के कुशल मार्गदर्शन, माता-पिता नम्रता मित्तल एवं अमित मित्तल के निरंतर सहयोग तथा अपनी कठिन मेहनत, अनुशासन और समर्पण को दिया।read more:https://pahaltoday.com/shailendra-kumar-dwivedi-a-pharmacist-posted-at-the-community-health-center-visheshwarganj-became-the-district-president-of-the-health-department/खुशी की इस ऐतिहासिक सफलता से उनके परिवार, विद्यालय और बजाज एनर्जी परिवार में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है। खेल एवं योग जगत से जुड़े लोगों ने उनकी उपलब्धि को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की जा सकती है।खुशी मित्तल की यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि भारतीय योग परंपरा की वैश्विक प्रतिष्ठा को और अधिक मजबूत करने वाली प्रेरक उपलब्धि भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *