गंगा में दर्दनाक हादसा: नाव से गिरकर 12 वर्षीय छात्र की मौत, ताड़ीघाट मल्लाह बस्ती में पसरा मातम

गाजीपुर जनपद के जमानियां क्षेत्र स्थित ताड़ीघाट मल्लाह बस्ती में बुधवार को एक हृदयविदारक हादसे में 12 वर्षीय छात्र आकाश चौधरी की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।read more:https://pahaltoday.com/ek-umeed-ngo-organised-a-village-meeting-in-rataniyapur-of-derapur-along-with-education-awareness-and-distribution-of-materials/
परिजनों के अनुसार, आकाश गंगबरार क्षेत्र से नाव के माध्यम से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बीच नदी में नाव अचानक अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ने के कारण आकाश गहरे पानी में गिर गया और डूबने लगा। नदी किनारे मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। तहसीलदार रामनारायण वर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि किशोर की मौत गंगा में डूबने से हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजन गहरे सदमे में हैं और ग्रामीणों की आंखें नम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *