मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत गाजीपुर में चला जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

 गाजीपुर : उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता और सुरक्षा संबंधी गतिविधियां संचालित की गईं।read more:https://pahaltoday.com/the-victim-should-get-speedy-justice-the-complaint-should-be-resolved-based-on-the-satisfaction-of-the-complainant-dm/अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की गई। इस दौरान आमजन, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।वहीं, एंटी रोमियो टीम ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए सभी थाना क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग और भ्रमण किया। इस दौरान संदिग्ध एवं शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई, जिससे सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत इस तरह की गतिविधियां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी, ताकि महिलाओं के प्रति सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *