लखनऊ : जेपी वाहिनी के द्वारा सिविल कोर्ट लखनऊ में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं समाज के आंगनवाड़ी लोग एवं समाज के गणमान्य बंधु शामिल हुए। कार्यक्रम आयोजन जेपी वाहिनी के अध्यक्ष के सी जैन एडवोकेट प्रवक्ता भाजपा के द्वारा किया गया। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में सभी गणमान्य लोगों ने बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की जिसमें मुख्य रूप से कार्यक्रम आयोजन के सी जैन एडवोकेट, जय सिंह एडवोकेट, जीएल गुप्ता एडवोकेट पूर्व सचिव सेंट्रल बार, राजेंद्र जी, अंगेश जी, रामविलास, नूपुर जैन एडवोकेट, सुपर वेन, यादव जी पूर्व सभासद, आदि लोग शामिल रहे, उपस्थित सभी साथियों का के सी जैन ने माल्यार्पण कर स्वागत किया, एडवोकेट महेश प्रसाद , एडवोकेट हिमांशु आनंद एडवोकेट दिवाकर राम सुरेश, कार्यक्रम आयोजक के सी जैन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज के समय में अगर देश के सर्वोच्च स्थान राष्ट्रपति पद पर एक दलित आदिवासी महिला को सम्मान मिला है तो यह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान में योगदान के कारण संभव हुआ है। आज छुआ छूत भेदभाव दूर हुआ है। लोगों के अंदर समानता का मानवता का भाव पैदा हुआ है यह सारी चीज यह सारे अधिकार हमें हमारे भारत के संविधान ने हमको दी है ।कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज सबको साथ चलने की आवश्यकता है और देश को मजबूत बनाने के लिए हमें जातिगत भेदभाव से दूर रहना होगा तभी बाबा साहब के सपनों के भारत को हम देख पाएंगे कार्यक्रम के समापन पर सभी को जलपान कराया गया।