लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना जरूरी: गोप

बाराबंकी। देश में लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाना ही होगा क्योंकि जब से यह सरकार सत्ता में आई है इसने संविधान को कमजोर करने का काम किया है। हमें एकजुट होकर अपने हक अधिकारों को सुरक्षित और लोकतंत्र सुरक्षित रखने के लिए संविधान की हर हाल में रक्षा सुरक्षा करनी होगी। उक्त बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने संविधान-मानस्तंभ के दूसरे स्थापना दिवस पर जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता मे जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर जिले के अन्य नेताओं के साथ माल्यार्पण करने के उपरांत उपस्थित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। श्री गोप ने सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी को आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने की अपील की।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/…………… कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि देश में जब-जब समाजवादी सरकार रही है सभी को संविधान का लाभ मिला। सबके हक अधिकारों की चिंता की गई लेकिन मौजूदा सरकार ने एक शिक्षा का अधिकार जो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हम सभी को दिया था वह भी हम लोगों से छीनने का काम कर रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा कि आज प्राथमिक विद्यालय बंद किया जा रहे हैं जिससे गरीब कमजोर वर्ग के बच्चों की शिक्षा पर संकट खड़ा हो गया है। कार्यक्रम में जैदपुर विधायक गौरव रावत, जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व विधायक रतनलाल राव, पूर्व विधायक सरवर अली खाँ, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, प्रदेश सचिव हुमायूं नईम खान, जिला महासचिव हिमांशु यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, मो शाहिद तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *