अज्ञात कारणों से लगी आग में तेरह घर की गृहस्थी सहित पचास हजार नगदी व लाखों के जेवरात जलकर राख

महराजगंज तराई (बलरामपुर)
थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम किठूरा निवासी अनोखी ने बताया कि बुधवार करीब एक बजे  दिन में अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई।  जिसमें उनका बीस हजार नगद व लगभग दस हजार के जेवर सहित घर गृहस्ती में कपड़ा अनाज बर्तन जल गया।read more:https://khabarentertainment.in/woman-raped-in-the-name-of-exorcism-fatehpur-police-arrested-two-accused-within-12-hours/आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते देखते आग अन्य घरों को भी अपने चपेट में ले लिया। जिसमें  अमरिका का पांच हजार नगद के साथ पूरी गृहस्थी जल कर कर राख हो गई। इनके साथ ही रामदुलारी व पारस का अनाज बर्तन कपड़ा आदि, जोगिंद्र सात हजार नगद बर्तन अनाज,सिपाहीलाल व इन्द्र राज,का अनाज कपड़ा गृहस्थी का अन्य सामान, सूरज का दस हजार नगदी अनाज कपड़ा गृहस्थी आदि, पूरन का अनाज मोटरसाइकिल मवेशी पांच हजार नगद व अन्य सामान आग की चपेट में गया। भूरे का कपड़ा गृहस्थी साइकिल, अजीत व शनिदेवल अनाज कपड़ा गृहस्थी,जिसमें नगदी व हजारो के जेवरात के साथ घर गृहस्ती जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। क्षेत्रीय लेखपाल हरि प्रकाश आर्य ने बताया है कि क्षति का आकलन करके रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *