संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के केपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, तारापुर में जेईई मेंस परीक्षा परिणाम घोषित होते ही खुशी का माहौल छा गया। विद्यालय के छात्र तन्मय सिंह ने जेईई मेंस क्वालीफाई करते हुए 69859 रैंक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।read more:https://khabarentertainment.in/panchayat-voter-list-revision-begins-in-saharanpur-election-preparations-gain-momentum/
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह (राघवेन्द्र सरकार) ने तन्मय को बधाई देते हुए उनके कठिन परिश्रम और लगन की सराहना की। प्रधानाचार्य बजरंग बहादुर सिंह एवं उपप्रधानाचार्य निशा सिंह ने तन्मय की एकाग्रता और सरल स्वभाव को सफलता का आधार बताया। विद्यालय के अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि तन्मय साधारण परिवार से होने के बावजूद अपने पिता के सहयोग और अपनी मेहनत के बल पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय लगातार छात्रों को इंजीनियर और डॉक्टर बनने के लिए प्रेरित कर रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में पूनम त्रिपाठी, शिवानी मिश्रा, सोनू मिश्रा, सुचिता पांडे, श्याम शंकर मिश्रा, रमेश चंद्र सिंह, जवाहरलाल मिश्रा, संतोष कुमार, ललिता विश्वकर्मा, वैदेही तिवारी, अंशिका सिंह, ललित मिश्रा, अर्चना शर्मा, आकांक्षा पांडे, प्रीति सिंह, इंद्रावती यादव, कंचन मौर्य, रोशनी मौर्य, ज्योति गुप्ता, सुधा सिंह, रवि सिंह आदि ने खुशी जाहिर करते हुए छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।