चोरी का खुलासारू गंगोह पुलिस ने शातिर चोर दबोचा, नकदी और चांदी के आभूषण बरामद

गंगोह (सहारनपुर)। थाना गंगोह पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 2,200 रुपये नकद, दो जोड़ी पायजेब तथा दो जोड़ी बिछुआ (सफेद धातु) बरामद किए हैं। आरोपी के विरुद्ध पहले से भी चोरी, लूट, अवैध हथियार और एनडीपीएस एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार मोहल्ला इलाहीबख्श निवासी हसीना ने 23 जून को थाना गंगोह में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 21 जून की रात नदीम उर्फ डेढ़ फुटा ने उनके घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर थाना गंगोह में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी नदीम उर्फ डेढ़ फुटा पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला इलाहीबख्श को लखनौती रोड से बुढ़ाखेड़ा रोड स्थित आम के बाग के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की नकदी और आभूषण बरामद हुए।read more:https://pahaltoday.com/if-you-go-to-visit-karnataka-then-definitely-taste-the-food-here-without-it-the-trip-is-incomplete/ बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ गंगोह थाने में चोरी, लूट, अवैध हथियार, मादक पदार्थ तस्करी सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *