उपलब्धि के लिए विद्यालय ने पूर्व छात्र को किया सम्मानित

नगीना । सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रामलीला बाग ने अपने पूर्व छात्र की उपलब्धि के लिए विद्यालय में सम्मानित किया। वहीं छात्र छात्राओं ने अपने जन्म दिन पर विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया।read more:https://pahaltoday.com/road-development-in-farrukhabad-gains-momentum-comprehensive-review-of-action-plan-for-2026-27/
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रामलीला बाग के पूर्व छात्र सुशांत राजपूत पुत्र टीकम सिंह निवासी ग्राम लालवाला ने NIMSET की परीक्षा उत्तीर्ण करके NIT Bhopal में MCA में प्रवेश लिया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश कुमार ने उनको अंगवस्त्र पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर  सम्मानित किया तथा उनको उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
वहीं मंगलवार को संस्कारवान बच्चों ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर विद्यालय में  पौधा लगाकर सैकड़ों वर्षों की यादगार बनाया।विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध सरस्वती शिशु मन्दिर, रामलीला बाग, नगीना, बिजनौर में आज बहिन श्रृव्या और भैया कनिष्क ने अपने पिता हर्ष विश्नोई (पूर्व सभासद, नगर पालिका परिषद, नगीना) के साथ अपने जन्मदिन पर पौधा लगाया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  महेश सिंह जी ने भैया- बहिनों को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *