हापुड़।* कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में श्रम विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, निर्माण श्रमिकों एवं बाल श्रम निषेध से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि ई-श्रम पोर्टल, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में श्रमिकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराना सुनिश्चित की जाए। जिन श्रमिकों का पंजीकरण नहीं हुआ है उनके लिए कैंप लगाकर श्रमिकों को चिन्हित कर पंजीकृत किया जाए। पंजीकृत श्रमिकों को सौर ऊर्जा सहायता, कन्या विवाह सहायता, शिक्षा सहायता, मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना का लाभ समय से दिलाया जाए।read more:https://pahaltoday.com/the-person-who-complained-about-the-kidney-issue-is-now-being-investigated-for-cyber-fraud/लंबित प्रकरणों का निस्तारण 7 दिन में करने के निर्देश दिए । जनपद में बाल श्रम एवं बंधुआ श्रम की रोकथाम हेतु नियमित छापेमारी की जाए। पकड़े जाने पर नियोजकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। निर्माण स्थलों, फैक्ट्रियों एवं उद्योगों में श्रमिकों के लिए सुरक्षा उपकरण, पेयजल, प्राथमिक उपचार एवं शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।