नानपारा के सरस्वती विद्या मंदिर में मेधावियों का सम्मान, टॉपर्स को मेडल व शील्ड से नवाजा गया

बहराइच सरस्वती विद्या मंदिर नानपारा में दशम व द्वादश के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय समिति के सदस्य धर्मेन्द्र गुप्ता, अभिभावक व व्यापारी मनीष यज्ञसेनी सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे।read more:read more:https://pahaltoday.com/dm-takes-strict-action-against-negligence-in-pm-surya-ghar-yojana-directs-disposal-of-pending-loan-files-within-three-days/कार्यक्रम के दौरान हाई स्कूल (दशम) और इंटरमीडिएट (द्वादश) में टॉप-10 स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड, मेडल व माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा मिष्ठान खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में छात्र संसद एवं कन्या भारती शपथ कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित करने का संदेश दिया। इस अवसर पर धर्मेन्द्र गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य अवधेश मिश्रा, चंद्रशेखर, अरविंद, अजय तथा आचार्या बहनों में सुश्री नैन्सी और श्रीमती कल्पना सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *