क्षेत्रीय वन अधिकारी ने छात्र छात्राओं को दी गुलदार से बचाव की जानकारी 

नजीबाबाद। राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज साहनपुर में बुधवार को वन विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को गुलदार से बचाव की जानकारी दी तथा जनमानस को सचेत रहने का आग्रह किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी राजकुमार ने बताया कि बड़ी बिल्ली प्रजाति की पाँच श्रेणी = शेर, बाघ, चीता, जगुआर और गुलदार हैं। जिला बिजनौर गुलदार प्रभावित है। जागरूकता से ही मानव वन्य जीव संघर्ष को रोका जा सकता है। खेतों पर काम करने अकेले नहीं जाएं। समूह में जाएं। गुलदार से सामना होने पर पीठ दिखाकर नहीं भागें। गुलदार की ओर देखते हुए दोनों हाथ ऊपर करके जोर जोर से आवाज लगाएं। धीरे धीरे पीछे की ओर हटें। वन विभाग को तुरंत सूचना दें। गर्दन पर मोटा कपड़ा लपेटकर रखें। अगर कहीं गुलदार हो तो उसको घेरने या पकड़ने की कोशिश न करें। आजकल वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास क्षेत्र मे मानव की आवाजाही के कारण वे अपने लिए नए ठिकाने तलाश रहे हैं। उनको बस्ती के आसपास आसानी से शिकार मिल जाता है। मानव वन्य जीवों का संघर्ष बड़ा है। सावधानी और जागरूकता से ही बचाव संभव है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार, वन दारोगा परशुराम सिंह, अरुण दीक्षित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *