रेहड़। जाहरवीर गोगा जी के दो दिवसीय माड़ी मेले को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मेला समिति द्वारा थानाध्यक्ष रेहड़ राजीव कुमार वर्मा को सम्मानित किया गया। रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव खैराबाद में जाहरवीर गोगा जी का प्राचीन मंदिर स्थित है। प्रत्येक वर्ष भाद्रपद की नवमी और दशमी तिथि को मंदिर परिसर में ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर द्वारा विशाल मेले का आयोजन कराया जाता है। 5 व 6 सितंबर को आयोजित हुए मेले को पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने पर बुधवार दोपहर गांव त्रिलोकपुर के ग्राम प्रधान मितान सिंह के नेतृत्व में मेला समिति के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष खेल सिंह राजपूत, मेघनाथ सिंह चौहान, डॉ दिनेश कुमार, अर्जुन सिंह, जसवंत सिंह, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।