प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल के पुरुषों के कंपाउंड व्यक्तिगत कांस्य पदक मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद मिली जीत पर गणेश मणि रत्नम थिरुमूर्ति को बधाई दी है।मोदी ने कहा कि दबाव में सटीकता, गजब के संयम और अटूट जज्बे के साथ गणेश मणि रत्नम थिरुमूर्ति ने देश का नाम रोशन किया है।प्रधानमंत्री ने गणेश मणि रत्नम थिरुमूर्ति को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:
“एशियाई खेल के पुरुषों के कंपाउंड व्यक्तिगत कांस्य पदक मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद जीत दर्ज करने पर गणेश मणि रत्नम थिरुमूर्ति को बधाई। दबाव में सटीकता, गजब के संयम और अटूट जज्बे के साथ गणेश ने देश का मान बढ़ाया है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: पीएम @narendramodi”