सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा’ के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल’ के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी’ के कुशल पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस एवं साइबर हेल्प डेस्क द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की शिकार एक पीड़िता के 86,200 रूपये सफलतापूर्वक वापस कराए गए।read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/थाना दुद्धी क्षेत्र के वार्ड नं.-03 निवासी ’आकांक्षा चन्द्रा पुत्री रमेश चन्द्रा’ के साथ अज्ञात साइबर ठग द्वारा अकाउंट खोलने के नाम पर 86,200 रूपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई थी। घटना के संबंध में पीड़िता द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।शिकायत प्राप्त होने के उपरांत थाना दुद्धी पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा आवश्यक तकनीकी साक्ष्य संकलित करते हुए तत्काल संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर पूरी धनराशि 86,200रूपये होल्ड कराई गई। तत्पश्चात न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आवश्यक पत्राचार कर ’पूरी धनराशि पीड़िता के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, कांस्टेबल मन्तोष, साइबर हेल्प डेस्क, महिला आरक्षी साक्षी सिंह, साइबर हेल्प डेस्क शामिल रहे।