लेखपाल आवास के पास सरकारी भूमि पर गुमटी रख संचालित हो रहा जांच केन्द्र

दुद्धी,सोनभद्र। कस्बे में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए तहसील एवं पुलिस प्रशासन समय-समय पर संयुक्त अभियान चलाता है, लेकिन राजस्व विभाग के लेखपाल आवास के समीप सरकारी भूमि पर अवैध रूप से रखी गई एक गुमटी और उसमें संचालित हो रहे जांच केंद्र को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त गुमटी कुछ सप्ताह पहले ही सरकारी भूमि पर रखी गई है। इसमें बिना किसी नाम-पट्ट या स्पष्ट पहचान के जांच केंद्र संचालित किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि सरकारी भूमि पर कब्जा कर बिना आवश्यक अनुमति के जांच केंद्र चलाया जा रहा है, तो इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।बताया जा रहा है कि यह गुमटी दुद्धी स्थित राजस्व विभाग के लेखपाल आवास के पीछे स्थापित है। इसके बावजूद अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं होने से राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।कस्बे में चर्चा है कि आखिर संबंधित अधिकारियों की नजर इस अतिक्रमण पर क्यों नहीं पड़ी। लोगों का कहना है कि यदि यह कब्जा अवैध है तो प्रशासन को इसकी निष्पक्ष जांच कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही, यदि जांच केंद्र बिना आवश्यक अनुमति के संचालित हो रहा है तो स्वास्थ्य विभाग को भी इसकी वैधता की जांच करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *