ललितपुर- पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में ए एस पी कालू सिंह द्वारा साइबर टीम के साथ श्री दीपचन्द्र चौधरी महाविद्यालय, ललितपुर में कॉलेज के छात्र-छात्राओं को वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।इस दौरान छात्र-छात्राओं को बताया गया कि साइबर अपराधी सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लड़के या लड़की के रूप में दोस्ती करते हैं, भावनात्मक रूप से विश्वास में लेकर निजी फोटो/वीडियो प्राप्त कर बाद में ब्लैकमेलिंग अथवा धन की मांग कर सकते हैं। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराकर पैसे की मांग, फर्जी ऑनलाइन जॉब/टास्क के नाम पर ठगी, फर्जी लिंक/वेबसाइट के माध्यम से OTP एवं बैंकिंग जानकारी प्राप्त कर धोखाधड़ी, सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी तथा वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर ब्लैकमेलिंग जैसे अपराध करते हैं।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette
पुलिस या कोई सरकारी एजेंसी फोन/वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट नहीं करती।
छात्र-छात्राओं को सलाह दी गई कि OTP, PIN, CVV, UPI PIN एवं बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें, अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अज्ञात व्यक्ति के कहने पर कोई ऐप डाउनलोड या स्क्रीन शेयर न करें तथा सोशल मीडिया पर निजी जानकारी एवं फोटो/वीडियो साझा करने में सावधानी बरतें।साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।