मंडावली । थाना मंडावली में तैनात सिपाही ने मानवता का फर्ज निभाया । कावड़ यात्रा के दौरान पुलिस ने ईमानदारी और तत्परता का परिचय देते हुए एक शिवभक्त का छुटा हुआ बैग उसे वापस लौटाया । जानकारी के अनुसार हरिद्वार से जल लेकर पैदल कावड़ यात्रा कर रहे शिव भक्त कोशिंदर पुत्र प्रमोद कुमार (निवासी ग्राम बरौली, थाना स्याना, जनपद बुलंदशहर ) का बैग ग्राम टांडा के मंदिर पर रह गया था।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/……………सूचना मिलने पर थाना मंडावली पुलिस के (कांस्टेबल बृजेश कुमार ) ने मौके पर पहुंचकर बैग को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और मोटा महादेव मंदिर पर पहुंचकर शिव भक्त कोशिंदर को उनका बैग सकुशल सुपुर्द कर दिया गया । शिव भक्त अपने सामान को सुरक्षित वापस पाकर वह प्रसन्न हुआ और शिव भक्तों ने थाना मंडावली पुलिस विशेष रूप से कांस्टेबल ब्रजेश कुमार का आभार व्यक्त किया । कावड़ यात्रा के दौरान पुलिस के इस सराहनीय कार्य से स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने भी थाना मंडावली के कांस्टेबल की प्रशंसा की बैग वापस कर माल मानवता की मिसाल पेस की ।