भागूवाला । कावड़ यात्रा के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर कृष्ण गोपाल सिंह ने क्षेत्र के यूपी उत्तराखंड बॉर्डर पर पहुँचकर निरीक्षण किया । बता दे कि सावन मास की कावड़ यात्रा शुरू हो चुकी है और आज सावन मास का तीसरा दिन है जिसमें उच्च अधिकारियों का आना-जाना लगा हुआ है जिसमें वह कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पैनी नजर बनाये हुए हैं । read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/यूपी उत्तराखंड बॉर्डर कोटावाली नदी पर पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया एवं सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए ,उच्च अधिकारीयो ने सभी को कावड़ यात्रा के मद्देनजर दिशा निर्देश दिए । पुलिस पुलिस अधीक्षक नगर स्वयंभू मोटा महादेव मंदिर पर भी पहुंचे हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कावाडिये से जानकारी ली । इस मौके पर उप जिलाधिकारी नजीबाबाद शैलेंद्र कुमार, पूर्व थाना प्रभारी मंडावली राकेश कुमार पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर कृष्ण गोपाल सिंह आदि समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा ।