अपना दल एस की मासिक समीक्षा बैठक ज़िलाध्यक्ष हरिलाल पाल की अध्यक्षयता में संपन्न

भदोही। अपना दल एस की  मासिक समीक्षा बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक में जिले से सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पार्टी के जनक सोने लाल पटेल जी व भारत के संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर जी एवं भारत के लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए शुरुआत बैठक आरम्भ की। बैठक में मुख्य अतिथि विधायक डॉ आर के पटेल साहब रहे। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिलाल पाल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व  के अनुसार अब समय आ गया है की पार्टी के पदाधिकारी अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे एवं उनके सुख-दुख में भागीदारी निभाएं और पार्टी के विस्तार के कार्यक्रम में सब लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। पार्टी के प्रदेश सचिव  दिगंबर  पटेल नें कहा की  हमारी पार्टी विस्तार में भदोही जिले की हर वर्गों की भागीदारी मजबूती से होनी चाहिए जिससे बहन अनुप्रिया जी के हाथों को मजबूत किया जा सकें। वहीँ पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव व्यापार मंच के नंद जायसवाल नें कहा की जिस प्रकार से हर वर्गो के लोग एवं महिला बहन अपना दल एस से भारी संख्या में जुड़ रहीं है।read more:https://pahaltoday.com/workers-should-work-keeping-in-mind-the-concept-of-self-reliance-dinesh-rawat/
निश्चित रूप से यह पार्टी के लिए हितकारी है। उन्होंने कहा की हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ही मेहनत का नतीजा हैं की आज पार्टी प्रदेश की सबसे बड़ी तीसरी पार्टी हैं। पार्टी में आए विशिष्ट अतीत के रूप में सुनील पटेल (माड़ियाहू ) नें लोगों को पार्टी में अनुसाशन में रहने का मंत्र दिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता अमजद अहमद नें कहा की पार्टी के कार्यकर्त्ता ही पार्टी में विधायक, एवं सांसद पैदा करते हैं इसलिए पार्टी का हर पदाधिकारी को चाहिए कि वे अपने अपने बूथ को मजबूत करें एवं ईमानदारी व मेहनत से काम करें। महिला मंच की जिलाध्यक्ष किरन चौरसिया नें कहा की पार्टी की नीतियों एवं बहन श्रीमती अनुप्रिया पटेल की सरल व्यक्तित्व से प्रभावित होकर अपना दल एस में महिलाएं बहुत ही तेजी से जुड़ रहीं हैं। बैठक में काफी लोगों नें पार्टी की सदस्य्ता ली तथा भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। बैठक में उपस्थिति विधानसभा अध्यक्ष भदोही कपिल देव बिन्द, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानपुर अरदास श्रीवास्तव,  कुशल पांडेय, सनी बिन्द, बनवारी सवर्णकार, कप्तान सरोज, राहुल गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, रिम्पा देवी, शिला चौरसिया, शैल कुमारी जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच शाहनवाज़ अंसारी, रामचरित्र सरोज, श्यामनारायण पटेल, रविंद्र विश्वकर्मा, मोती लाल मौर्या, अभयराज पाल, पुष्पा गुप्ता, सुधरी देबी, कमरूजमा, विनय मौर्य, रोहित कुमार जायसवाल, शाह आलम, राशिद, राजाराम पटेल, याकूब अंसारी, बदरे आलम, सरफराज अंसारी, आफताब आलम, मुन्ना अंसारी, रामकुमार बिन्द आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष बनवारी श्रवणकार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *