लखनऊ: महाराष्ट्र के बारामती विधानसभा क्षेत्र से सुनेत्रा पवार जी ने 2,18,903 मतों के अभूतपूर्व अंतर से ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह जीत बारामती ही नहीं, बल्कि पूरे देश के राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज की जा रही है।read more:https://pahaltoday.com/two-robbers-arrested-for-snatching-a-womans-mangalsutra-locket/
अजित पवार जी की धर्मपत्नी एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुनेत्रा पवार जी की यह प्रचंड विजय उनके सशक्त नेतृत्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। यह जनादेश स्पष्ट करता है कि जनता ने विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व को अपना समर्थन दिया है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष, लखनऊ धनंजय प्रताप सिंह ने माननीय सुनेत्रा पवार जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह विजय न केवल पार्टी के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह देशभर के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।उन्होंने आगे कहा कि सुनेत्रा पवार जी के नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त होकर जनहित के कार्यों को नई दिशा देगी तथा विकास और सुशासन के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगी।