सिख पंथ के पांचवे गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस श्रद्धा भाव से मनाया गया

गाजियाबाद के मोदीनगर में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा गोविंदपुरी में सिख पंथ के पांचवे गुरु अरजन देव का शहीदी गुरू पूर्व बड़े ही श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया। जिसमें सिख पंथ अनुयायियों सहित अन्य लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।बृहस्पतिवार को गुरु अर्जन देव की शहादत को समर्पित आयोजित कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा परिसर में पिछले तीन दिन से चल रहे निरंतर अखंड पाठ साहेब की समाप्ति उपरांत मीठे शरबत का वितरण किया गया।इस दौरान कीर्तन व गुरबाणी अरदास उपरांत गुरु का लंगर अटूट बांटा गया।जिसे साद संगत के साथ मिलकर सभी उपस्थित जनों ने बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ लंगर प्रसाद ग्रहण किया।इस शुभ अवसर पर गुरु अरजन देव की शहादत को समर्पित गुरुद्वारा परिसर में एक मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गयाread more:https://pahaltoday.com/mandal-president-celebrated-the-foundation-day-of-bjp/ जिसमें डी जे डेंटल कॉलेज एवं आयुर्वेद कॉलेज निवाड़ी रोड से अऐ कुशल डॉक्टर द्वारा निशुल्क दांतों की जांच की गई।गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा डॉक्टरों की टीम में शामिल डा0अंश मलिक,डा0मोहित त्यागी,डा0तनुरजोरा,डा0 दीपशिखा,डा0पूजा शर्मा,डा0नेहा,डा0सुरभि,को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मौजूद रहे मुख्य लोगों में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से प्रधान गुरमीत सिंह,मीत प्रधान दलबीर सिंह बेदी, सेक्रेटरी सुरजीत सिंह ढिल्लों, कैशियर मनमोहन सिंह ग्रोवर,बलविंदर सिंह,तरनजीत सिंह, सतवंत सिंह,नवदीप बत्रा, मनजीत सिंह,हरजीत सिंह,भूपेंद्र पाल सिंह,महिला सत्संग संगत में जितेंद्र कौर,मनजीत कौर,हरबीर कौर,सरबजीत कौर,गुरविंदर कौर,मनजीत कौर,सिमरन रोजी,पलक , मनदीप ढिल्लों,गुरजोत सिंह, अंशदीप सिंह,हरलीन सिंह आदि लोग गुरुद्वारा साहेब में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *