ललितपुर- पुलिस अधीक्षक, मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सादर सुनील कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन चेंकिग व तालाश वांछित हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे तभी मुखविर द्वारा सूचना दी गयी कि एक अज्ञात व्यक्ति देवगढ़ ओवर ब्रिज के नीचे देशी तमंचा लिए बैठा है । मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गयी ।read more:https://pahaltoday.com/aarohi-became-dm-for-a-day-boosted-the-morale-of-the-girl-students/तालाशी के दौरान अभियुक्त मो0 आरिफ उर्फ रोहित पुत्र असलम खान उम्र करीब 26 वर्ष निवासी मुहल्ला चौबयाना थाना कोतवाली जनपद ललितपुर के कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । बरामदगी के आधार अभियुक्त उपरोक्त गिरफ्तार कर थाना कोतवाली ललितपुर पर मु0अ0स0-724/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया