ललितपुर। विद्यालयों में बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन हेतु जिले में स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण की आज 1 जुलाई को शुरुआत हो चुकी है, जिसके अंतर्गत
जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने कम्पोजिट विद्यालय, सिविल लाइन, ललितपुर से जन-जागरूकता रैली को जारी झंडी दिखाकर रवाना किया। read more:https://pahaltoday.com/sukesh-chandrashekhar-granted-bail-in-rs-200-crore-money-laundering-case/शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रथम सत्र में नामांकन से छूटे हुए बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश दिलाए जाने के उद्देश्य से आज 1 जुलाई से द्वितीय सत्र की शुरुआत की गई है, जिसमें जागरूकता रैली गली गली घूमकर अभिभावकों और बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाएगी।जिलाधिकारी ने अभियान की शुरुआत करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा नामांकन से छूटने न पाए, इसके लिए घर घर जाकर अभिभावकों को प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत व आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन कमलेष के द्वारा किया गया।इस गरिमामय अवसर पर कार्यक्रम के सफल संपादन हेतु जिला समन्वयक (सामुदायिक सहभागिता) प्रदीप श्रीवास्तव, खण्ड शिक्षा अधिकारी (नगर क्षेत्र) नीतू वर्मा तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी (बिरधा) गौरव शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहे। रैली के सुव्यवस्थित संचालन, अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु जिला पी०टी०आई० धर्मेन्द्र कुमार जैन एवं ब्लॉक पी०टी०आई० पूर्णेन्द्र सिंह द्वारा सक्रिय रूप से कंट्रोलिंग व पर्यवेक्षण का कार्य किया गया। इसके साथ ही स्कूल चलो अभियान के तहत सुरक्षा एवं अनुशासन नियंत्रण हेतु अनुदेशक देवेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, राजेश कुमार, अयोध्या प्रसाद साहू, भरत जोशी, अमजद खान, आनन्द रिछारिया, फिरोज खान, जितेन्द्र कुमार यादव, प्रीती राजपूत, अभिषेक कुमार, सलमा, राजकुमार कटारिया, पवन तिवारी एवं विजय प्रताप अनिवार्य रूप से समय से उपस्थित रहे और पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।