भदोही। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव संजय ने कहा कि विभिन्न जातियों को उनकी संख्या के अनुसार सरकार और संगठनों में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। कायस्थ समाज को सरकार और संगठन में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। इस दौरान श्री श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कायस्थ समाज 59 विधानसभाओं में निवास करता है और कई जगह वह अपने दम पर चुनाव जिताने और हराने की स्थिति में है, फिर भी सरकार और संगठन में उचित हिस्सेदारी नहीं मिल रही है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteउन्होंने कहा कि प्रदेश में कायस्थ समाज की संख्या 1.25 करोड़ है और संगठन द्वारा वर्तमान में गणना कराई जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में संगठन देश के 22 राज्यों में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रविकांत श्रीवास्तव सरकार से राज्यसभा और विधान परिषद में समाज को और प्रतिनिधित्व देने की मांग लगातार कर रहे हैं। चुनाव से पूर्व लखनऊ में एक बड़ा समागम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में जो दल कायस्थ समाज को सीट देगा, समाज उसी पार्टी को समर्थन देगा।