भदोही। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को पूरे जिले में मनाया गया। इसी कड़ी में जिला कारागार ज्ञानपुर में भी भावुक मिलन का दृश्य देखने को मिला। रक्षाबंधन के मौके पर दूर-दराज से पहुंची बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके सुखी, स्वस्थ जीवन व जल्द रिहाई की कामना की। लंबे समय बाद भाई-बहन की मुलाकात से कई आंखें नम हो गईं। बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाई और राखी बांधकर ईश्वर से उनकी सलामती की दुआ मांगी।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteत्योहार को देखते हुए सुबह से ही बहनें जिला कारागार ज्ञानपुर पहुंचने लगी थीं। कतारबद्ध होकर वे जेल के अंदर दाखिल हुईं। इस दौरान जेल प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी। जेल परिसर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और सुरक्षाकर्मी लगातार निगरानी करते रहे। जेल अधीक्षक ने बताया कि रक्षाबंधन पर बंदियों से उनकी बहनों को मिलवाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। मुलाकात के दौरान मानवीयता और संवेदनशीलता का पूरा ध्यान रखा गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों को अपराध छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की नसीहत भी दी।