काशी नरेश विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो0 उमा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की हुई पहली बैठक

भदोही। काशी नरेश विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया की तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय में सोमवार को कुलपति प्रो.उमा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की पहली बैठक हुई। जिसमें प्रवेश नियमावली, सीट निर्धारण और कोर्स स्ट्रक्चर पर विस्तार से चर्चा की गई।read more:https://pahaltoday.com/organizing-a-felicitation-ceremony-for-the-appointment-of-the-headmen-as-administrators/
इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश पूरी तरह समर्थ पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे। इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, पेपरलेस और छात्रों के लिए सुविधाजनक बनेगी। आवेदन से लेकर काउंसलिंग और फीस जमा करने तक सब कुछ ऑनलाइन होगा। कुलपति प्रो.उमा श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय सिर्फ परंपरागत और व्यावसायिक डिग्री पाठ्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगा। छात्रों की मांग और बाजार की जरूरत को देखते हुए रोजगारपरक डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है। इससे छात्रों को डिग्री के साथ स्किल भी मिल सकेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। प्रशासन ने तय किया है कि प्रवेश प्रक्रिया को समयबद्ध और सुचारु तरीके से पूरा करने के लिए सभी तैयारियां शीघ्र पूरी की जाएंगी। सीट मैट्रिक्स, नियमावली और कटऑफ सहित सभी जानकारी जल्द ही समर्थ पोर्टल और विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
इस मौके पर प्रवेश समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *