जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम-वीवीपैट सील्ड गोदाम का निरीक्षण

सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अरविंद कुमार चैहान ने बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट के सील्ड गोदाम का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव और सीलिंग की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया गया। निरीक्षण में सील्ड गोदाम सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित पाया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाए और ईवीएम तथा वीवीपैट मशीनों के रखरखाव एवं सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए इन मशीनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रखरखाव और उनकी निगरानी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सील्ड गोदाम का नियमित मासिक निरीक्षण किया जाता है। इसका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता और पारदर्शिता बनाए रखना है। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार सहित निर्वाचन विभाग के संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने गोदाम की व्यवस्थाओं की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *