प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी

नई दिल्ली ,  – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 सालों में गति के साथ विकास किया है, आज प्रदेश भी डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में विकास के नये आयाम छू रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए 217 संकल्प में से 66 वायदों को पूरा कर लिया गया है और 151 वायदों पर तेज गति से काम चल रहा है।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आमजन से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की शुरू से ही झूठ बोलने की नीति रही, कांग्रेस ने जनता से सिर्फ वायदे किए और सत्ता पाने के बाद उन पर काम नहीं किया, हालात यह रहे कि जनता ने उन्हें निकाय चुनाव में भी नकार दिया।लाडवा विधानसभा के गांव खेड़ी दाबदलान, घडौली गांव मेंं आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव खेडी दाबदलान में विकास कार्यो के लिए 21 लाख रुपए तथा पेयजल के लिए नया टयूबवैल लगाने के लिए 21 लाख रुपए,गांव घडौली में पानी की निकासी के लिए 21 लाख रुपए और गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरपंचों द्वारा अपने—अपने गांव के विकास योजनाओं के संबंध में रखी गई मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण इलाकों का भी शहरों की तर्ज पर विकास कर रही है, विकास के मामलों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार बनने के बाद सबसे पहले किडनी के मरीजों की पूरे प्रदेश के सरकारी अस्पताल में डायलसिस सुविधा को नि:शुल्क किया जायेगा। इसी तरह किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने वायदे को पूरा करते हुए जरूतमंद महिलाओं को 500 रुपए में गैस का सिलेंडर मुहैया करवाया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश सरकार द्वारा 300 करोड़ रुपए से अधिक की सब्सिडी महिलाओं के खाते में भी भेजी जा चुकी है।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को प्रति महीने 2100 रुपए देने के वायदे को पूरा करते हुए पहले बजट में 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू कर महिलाओं के खातों में अब तक 1650 करोड़ रुपए पहुंचाए है। इस योजना का विस्तार करते हुए 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले बच्चों की माताओं को योजना से जोड़ा है।read more:https://pahaltoday.com/mission-shakti-team-made-women-and-girls-aware-2/सुपर 100 के 277 बच्चों को देश के टॉप संस्थानों में मिला दाखिलामुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के 103 स्कूलों में मिशन बुनियाद कार्यक्रम चल रहा है। जिन्हें आगे चलकर सुपर 100 कार्यक्रम के लिए चुना जाता है। इस वर्ष सुपर 100 के 270 बच्चों ने देश के टॉप आईआईटी, एनआईटी सहित अन्य संस्थानों में दाखिला मिला है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी स्कूलों में हर प्रकार की सुविधा मुहैया करवा रही है।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश के 60 हजार परिवारों को सोलर पैनल का लाभ दिया है। जिस परिवार की इनकम एक लाख 80 हजार रुपये से कम है। वह संबंधित विभाग के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर गरीब परिवारो को मुफ्त में 2 किलो वाट का सोलर पैनल उपलब्ध करवा रही है। कार्यक्रम के दौरान सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य को लेकर सरकारी विभागों ने स्कीमों से जुड़ी स्टाल भी लगाई थी। जिनका ग्रामीणों ने लाभ उठाया।इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा, उपायुक्त श्री विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन, चेयरमैन श्री सुभाष कलसाना, चेयरमैन श्री रविंद्र सांगवान, चेयरमैन डॉ गणेश दत्त, जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *