बिगड़ी हुई विद्युत व्यवस्था के विरोध में बु. वि. सेना ने किया दो घंटे का मौन सत्याग्रह

 ललितपुर ।  स्थानीय कम्पनी बाग में बु. वि. सेना द्वारा बु. वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में ललितपुर शहर की बिगड़ी हुई विद्युत व्यवस्था के विरोध में 2 घंटे का मौन सत्याग्रह किया । इस दौरान ललितपुर शहर में बिगड़ी हुई विद्युत व्यवस्था पर जनता के लाखों वोटों से जीते हुए जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर गहरा रोष व्यक्त किया गया । read more:https://pahaltoday.com/demand-for-construction-of-pwd-road-was-raised-in-the-village-chaupal-district-development-officer-heard-the-grievances-of-the-villagers/बु. वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में बार बार होने वाली अघोषित कटौती तथा विद्युत उपकरणों, ट्रान्सफार्मरों और तारों के उचित रखरखाव की कमी के कारण जनता कीड़े मकोड़े की तरह नारकीय जीवन जीने को विवश है। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा तो चिन्ता की बात यह है कि जनता के लाखों वोटों से जीतने वाले जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या के लिए चुप्पी साध रखी है। इन सब बातों से प्रदेश सरकार की साख को बट्टा लग रहा है । इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में पड़ सकता है। बु.वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने जनप्रतिनिधियों से अपील की है वे जनता के प्रति अपने कर्तव्यों का उचित तरीके से निर्वहन करें। और विद्युत व्यवस्था में सुधार लाने के लिए उच्च अधिकारियों को निर्देशित करें।  सत्याग्रह के दौरान अमरसिंह बुन्देला,फईम शबनम, खुशाल बरार,संजू राजा,भैयन कुशवाहा, नन्दराम कुशवाहा, सुरेश झा, कामता प्रसाद भट्ट, बलराम चौहान,सुजीत धानुक,प्रमोद धानुक, आशाराम नगेले, रामप्रकाश झा, कदीर खां, टिंकू सोनी,पंकज रैकवार, हरदेव पटेल,रामू साहू,ऊदल सिंह,सतीष अहिरवार, रामराजा, राजेन्द्र,पवन झा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *