कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी सहित अति पिछड़ों पर अत्याचार की पराकाष्ठा हो गई है : सुरेंद्र कुशवाहा

लखनऊ : लखनऊ में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा, उपाध्यक्ष ब्रिज मौर्य एवं प्रदेश के सांस्कृतिक सचिव कमलेश कुमार मौर्य ने एक प्रेस वार्ता में कहा की योगी सरकार में लगातार कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज के सहित अति पिछड़ों पर हो रहे अत्याचार और शोषण की पराकाष्ठा हो गई है मल्लावां के शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड से लेकर गाजीपुर के विश्वकर्मा समाज की बेटी तक कोई ऐसा दिन नहीं जब उत्तर प्रदेश सरकार में पोषित दबंगों द्वारा अति पिछड़े समाज के खिलाफ कोई अत्याचार ना किया जा रहा हो।read more:https://pahaltoday.com/middle-aged-man-dies-under-suspicious-circumstances-family-alleges-murder/उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही इन जघन्य अपराधिक घटनाओं के विरोध में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में दिनांक 29 अप्रैल 2026 को मल्लावां में किए जा रहे प्रधानमंत्री जी के द्वारा एक्सप्रेस वे के उद्घाटन समारोह में गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा की मौर्य कुशवाहा शाक्य  सैनी समाज के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ लगातार संघर्षरत कर रहे हैं और करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *