समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान, जलभराव की समस्याओं का कराया त्वरित निस्तारण।

पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात जनपद के विभिन्न नगर निकायों में वर्षा के कारण सड़कों एवं मार्गों पर जलभराव से संबंधित समाचार विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित होने का प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया।समाचार प्रकाशित होते ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। संबंधित नगर निकायों द्वारा मौके पर पहुंचकर नालियों की सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए जलभराव की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया गया। आवश्यकतानुसार जल निकासी के मार्ग को सुचारु कराया गया, जिससे सड़कों पर जमा पानी निकल गया और आवागमन सामान्य हो गया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनसामान्य की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। वर्षा के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए संबंधित नगर निकायों को नालियों एवं जल निकासी व्यवस्था की नियमित निगरानी तथा आवश्यक सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन, कानपुर देहात जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु सतत प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *