काली माता मंदिर के पास कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यापक व्यवस्था

स्योहारा। मुरादाबाद रोड स्थित काली माता मंदिर के निकट हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास के पावन अवसर पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।शिविर में कांवड़ यात्रियों के विश्राम, भोजन, पेयजल तथा बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने बताया कि शिविर में शिवभक्तों को चौबीसों घंटे निःशुल्क भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।read more:https://pahaltoday.com/weavers-to-be-empowered-by-modern-technology-handloom-industry-in-nandganj-gains-new-momentum/पूजा-अर्चना के बाद भगवान शिव से कांवड़ यात्रा के सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने की प्रार्थना की गई। शिविर में सेवा कार्यों के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवक भी जुटे हुए हैं, जो पूरे समर्पण भाव से कांवड़ियों की सेवा में लगे हैं।आयोजकों ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा करना भगवान शिव की आराधना के समान है। इसी भावना के साथ प्रत्येक वर्ष सेवा शिविर का आयोजन किया जाता है, जिससे दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *