एनपीएस-यूपीएस एवं निजीकरण के विरोध में संवाद कार्यक्रम एवं शिक्षक कर्मचारी सम्मान कार्यक्रम ब्लॉक सभागार डलमऊ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में एनएमओपीएस व अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु रहे। read more:https://pahaltoday.com/teenager-dies-under-suspicious-circumstances-family-blocks-nh-24-alleging-murder/ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कि जब समाजवादी, राष्ट्रवादी और बहुजन वादी पार्टी के सांसद विधायक जब स्वयं के वेतन भत्ते और पुरानी पेंशन बढ़वानी होती है तो वे सब एकजुट हो जाते हैं। हम शिक्षक कर्मचारी अपने वेतन भत्तों और पुरानी पेंशन के लिए क्यों नही एकजुट हो पा रहे हैं, जिस दिन हम शिक्षक कर्मचारी एकजुट हो जायेंगे उसी दिन हम लोगों को पुरानी पेंशन बहाल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हम लोगों को सरकार पुरानी पेंशन नहीं दे रही है जबकि सरकार को पेंशन देनी चाहिए क्योंकि कर्मचारियों के बुढाफ़े का सहारा पुरानी पेंशन ही होती है। उन्होंने कहा कि अब सरकार टेट की अनिवार्यता लागू करके हम कर्मचारियों का शोषण दूसरे तरीके से कर रही है। अब हम लोग जब सेवानिवृत्त की तरफ बढ़ रहे हैं तो अपनी नौकरी को बचाने के लिए दिन-रात मेहनत करके टेट की परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। कार्यक्रम में उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री शैलेश यादव ने कहा कि ट्रेड यूनियन के इतिहास में रामलीला मैदान में एक अक्टूबर 2023 को ऐतिहासिक महारैली का आयोजन कर विजय कुमार बन्धु ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया और इस तानाशाही सरकार ने ओपीएस न देना पड़े इसलिए टेट अनिवार्यता का जिन्न पैदा किया ताकि शिक्षक- कर्मचारी अपनी नौकरी बचाने में ही उलझा रहे और ओपीएस की मांग द्वितीयक हो जाए। कार्यक्रम के संयोजक एवं अटेवा डलमऊ के अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद्र यादव जी ने विगत तीन वर्षों से ब्लॉक सभागार डलमऊ में लगातार कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से शिक्षक व कर्मचारी अपने नेता तक बात व उनकी रणनीतिक से अवगत होता है। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, नरेंद्र कुमार विधिक सलाहकार, प्रदेश संगठन मंत्री रजत प्रहरी, अटेवा जिला संयोजक इरफान अहमद,जूनियर संघ के महामंत्री सियाराम सोनकर, महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष सरिता नागेंद्र, अंजू यादव, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव, आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश यादव, प्रदीप कुमार, दुर्गेश यादव, जितेंद्र कुमार जिला अध्यक्ष पंचायती राज विभाग, अटेवा फतेहपुर जिलाध्यक्ष निधान सिंह, पीडब्ल्यूडी संघ के अध्यक्ष उमाशंकर मिश्र, मनोज कुमार, प्रधानाचार्य विकास शर्मा, सूर्य प्रकाश सिंह, अनिल यादव, नसीम, अविनाश, आशुतोष यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे।