ग्राम पंचायत सुजौली व जंगल गुलहरिया में बाढ़ का आतंक

बहराइच ( मिहींपुरवा )।  लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और नदियों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी से सुजौली और जंगल गुलहरिया ग्राम पंचायत में बाढ़ का कहर टूट पड़ा है। निचले इलाकों में पानी भर जाने से जनजीवन पूरी तरह ठप हो गया है। चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है।

फसलें बर्बाद, किसान बेबस
दोनों पंचायतों के लगभग *200-300 बीघा धान, गन्ना और सब्जी* की फसल जलमग्न हो चुकी है। खेतों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। किसानों के हाथ से एक महीने की मेहनत निकल गई। किसानों ने आंसू भरी आंखों से कहा,  अच्छी उपज की उम्मीद थी। अब सब पानी में बह गया। अगर सरकार मदद नहीं करेगी तो घर कैसे चलेगा।

घरों में घुसा पानी, रास्ते बंद
जंगल गुलहरिया के 9 मजरो एवं सुजौली 13 मजरो के लगभग सभी घरों में पानी घुस गया है। लोग रातभर जागकर छतों पर और ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। सुजौली को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली कच्ची सड़कें बंद हो गई हैं। बच्चों का स्कूल जाना बंद, मरीजों को अस्पताल ले जाना मुश्किल। लोगो का कहना है “साफ पानी नहीं है, शौचालय डूब गए हैं। रातभर बच्चों को सांप-बिच्छू के डर से जगाकर बैठे हैं।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/

प्रशासन अलर्ट, राहत शिविर शुरू
सूचना मिलते ही अपर जिलाधिकारी बहराइच, उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा राजस्व टीम और लेखपाल ने गांव का दौरा कर नुकसान का आकलन शुरू किया। प्रभावित परिवारों की सूची बनाई जा रही है। प्राथमिक विद्यालय सुजौली में अस्थायी राहत शिविर बनाया गया है। वहां भोजन, पॉलीथीन और दवाएं वितरित की जा रही हैं।
ADM बहराइच  ने बताया टीम लगातार निगरानी कर रही है। नाव की व्यवस्था कर दी गई है। जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।”

अधिकारी मौके पर, ग्रामीणों की मांग
मौके पर जिला अपर अधिकारी बहराइच अमित कुमार, SDM मोनालिशा जोहरी, CO पहुप सिंह, नायब तहसीलदार अनिल शुक्ला, कानूनगो ब्रिज बहादुर जायसवाल, लेखपाल अरुण कुमार, संजय सिंह, थाना प्रभारी सुजौली राम गोविंद वर्मा के साथ ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार निषाद, परशुराम, रंजीत, सत्या, राहुल, वकील आदि मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग से डॉ. रामपाल सिंह की टीम भी कैम्प कर रही है। वहीं सुजौली ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता द्वारा लंच पैकेट कि व्यवस्था कराई गई है जो नाव से लोगो तक पहुंचाया जायगा। ग्रामीणों ने मांग की कि तुरंत सूखा राशन, दवा, पशु चारा भेजा जाए और जलभराव वाले इलाकों में क्लोरीन की गोली व फॉगिंग कराई जाए ताकि बीमारी न फैले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *