जमानियां। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित सबलपुर कला गांव में तहसील प्रशासन ने राहत अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच 140 राहत राशन किट वितरित कर उन्हें आवश्यक खाद्यान्न एवं दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराई।एसडीएम निधि के नेतृत्व में तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार तथा क्षेत्रीय लेखपालों की मौजूदगी में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। राहत किट में प्रत्येक परिवार के लिए 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, दो किलो अरहर की दाल, दो किलो चना, दो किलो भुना चना, एक किलो चीनी, 10 पैकेट बिस्किट, माचिस और मोमबत्ती सहित आवश्यक सामग्री शामिल रही।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteप्रशासन की ओर से खाद्यान्न किट के साथ ही प्रभावित लोगों को पके हुए भोजन के पैकेट, तिरपाल तथा चिकित्सीय सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजकर आवश्यक दवाइयां वितरित की जा रही हैं।गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तहसील प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। राहत शिविरों और प्रभावित गांवों में जरूरतमंद परिवारों को नियमित रूप से राशन सामग्री और पके भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।राहत सामग्री मिलने से बाढ़ प्रभावित परिवारों ने प्रशासन के प्रति संतोष व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व भाजपा विधायक सुनीता सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।