जमानियां। एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल, बरुईन जमानियां में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी को लेकर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूरे विद्यालय में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और उत्सव का माहौल नजर आया।कार्यक्रम में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे तो उनकी मासूम अदाओं और आकर्षक रूप ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। वहीं मटकी फोड़ कार्यक्रम समारोह का विशेष आकर्षण रहा।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर वातावरण को उल्लास से भर दिया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यूबीआई के बीएम प्रमोद कुमार चौबे तथा जमानियां स्टेशन, गाजीपुर से विजय श्याम पांडेय उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के डायरेक्टर रणविजय सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें इसी तरह सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य ए.के. शर्मा ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ ही उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में जय प्रकाश चौरसिया, शिवानी, स्वस्तिका सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह का समापन भक्तिमय और हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ।