शिक्षक संघ को स्थाई नियुक्ति का मिला आश्वासन

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के प्रतिनिधि मण्डल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिक्षा के मुद्दों को लेकर मुलाकात की। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।read more:https://pahaltoday.com/a-case-has-been-filed-against-four-people-after-a-video-of-a-fight-went-viral/ज्ञापन के माध्यम से शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के सामने दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले दिल्ली सरकार द्वारा वित्त-पोषित 12 कॉलेजों की समस्याएँ उठाईं। शिक्षक संघ ने इन 12 कॉलेजों में जल्द से जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।शिक्षक संघ ने कहा कि इन कॉलेजों में हजारों शिक्षक-कर्मचारी संविदा पर कार्यरत हैं, जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति है। संघ ने इन कॉलेजों में शिक्षकों के पदों हेतु स्वीकृति की माँग भी दोहराई। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में इन 12 कॉलेजों को छोड़कर शेष सभी कॉलेजों में शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति हो चुकी है। इन 12 कॉलेजों के शिक्षक भी दीर्घ समय से स्थायी नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं।इस अवसर पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. वी.एस. नेगी, उपाध्यक्ष डॉ. भूपेन्द्र सिंह, सचिव प्रो. विमलेंदु तीर्थंकर, सह-सचिव प्रो. संजय कुमार एवं कोषाध्यक्ष डॉ. आकांक्षा खुराना सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिक्षक संघ की सभी माँगों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि जिस प्रकार हमारी सरकार ने इन कॉलेजों का वित्तीय संकट दूर किया, उसी प्रकार शीघ्र ही नियुक्ति प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *