शिक्षक नेता सुजीत सोनकर ने कराया रुद्राभिषेक

जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय अशरफपुर उसरहटा के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक नेता सुजीत सोनकर ने सुक्खीपुर स्थित पूजा हॉस्टल में सपरिवार रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर क्षेत्र, शिक्षकों, गरीब विद्यार्थियों और समाज के कल्याण की कामना की गई। इसके बाद भंडारे का कार्यक्रम चला। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे।इस अवसर पर सुजीत सोनकर ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि व्यक्ति और समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना भी है। शिक्षक समाज को दिशा देने का कार्य करता है।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/ इसलिए शिक्षकों के जीवन में सेवा, संस्कार, नैतिकता और लोककल्याण की भावना का होना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा और महापुरुषों के आशीर्वाद से आज सपरिवार रुद्राभिषेक कराया गया। उनकी कामना है कि भगवान शिव की कृपा सभी शिक्षक भाइयों-बहनों, विद्यार्थियों और उनके परिवारों पर बनी रहे तथा समाज में सुख, शांति और सद्भाव कायम हो।सुजीत सोनकर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन केवल व्यक्तिगत आस्था तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से समाज में सेवा, संस्कार और परस्पर सहयोग की भावना को भी मजबूत किया जा सकता है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन कर समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की। रुद्राभिषेक के पश्चात प्रसाद वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *