बड़हलगंज। सरयू अमृत महोत्सव की कड़ी में प्रतिभा खोज अभियान के तहत आयोजित आचार्य चाणक्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता रविवार को बड़हलगंज क्षेत्र में संपन्न हुई। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।महुआपार स्थित गांधी इंटर कॉलेज में चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर और भाजपा नेता रमेश शाही के नेतृत्व में 212 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। उमाशंकर सिंह विद्यापीठ में मीडिया प्रभारी दुर्गेश मिश्र, तथा सेंट जोसफ स्कूल बड़हलगंज में पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनय तिवारी व अष्टभुजा सिंह की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक चली।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/आयोजन में शिक्षकों और समाजसेवियों ने सहयोग किया।आयोजकों के अनुसार आगामी 11 से 17 अक्टूबर तक होने वाले रुद्र महायज्ञ और सरयू अमृत महोत्सव के मंच से प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों की घोषणा की जाएगी। प्रथम पुरस्कार के रूप में ई-स्कूटी, द्वितीय पुरस्कार लैपटॉप और तृतीय पुरस्कार टैबलेट दिया जाएगा। इसके अलावा 10 भाग्यशाली छात्रों को एंड्रॉयड मोबाइल प्रदान किए जाएंगे।प्रतियोगिता के आयोजन में जनसेवा महामंत्री संतोष जायसवाल, एपीजी के पूर्व महामंत्री अमरनाथ उमर, कृष्णा त्रिपाठी, न्यू जेन फाउंडेशन के संस्थापक मानस त्रिपाठी, राजकुमार निगम, सभासद दीपक शर्मा, विद्याधर पांडेय, लव कुमार, संतोष राय, प्रमोद तिवारी, रामबिलास यादव, संतोष त्रिपाठी, गणेश सौरभ, सौरभ गौड़, अतुल शाही, कृष्ण कुमार मौर्य, रमेश यादव और सोमेश्वर जायसवाल ने सहयोग किया।